Breaking News

पुलिस विभाग के लिए अच्छी खबर :उत्तराखंड में हेड कांस्टेबल और एडिशनल एस आई के नये पद स्वीकृत किए सीएम धामी ने, ग्रेड पे पर भी बड़ा फैसला, पढ़िए पूरी खबर

@शब्द दूत ब्यूरो (11 सितंबर 2022)

देहरादून । उत्तराखंड पुलिस के ग्रेड पे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा फैसला किया है। राज्य में हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 और एडिशनल एस आई के भी 1750 नये पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। इनका ग्रेड पे 4200 रूपये होगा।

बता दें कि पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं। जबकि एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पै 4200 होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि,”पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे।”

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-