@शब्द दूत ब्यूरो (07 सितंबर 2022)
महिलाओं का घूंघट में हाकी खेलना अजीब लग सकता है लेकिन राजस्थान में आयोजित ग्रामीण महिला ओलंपिक के दौरान कुछ महिलाओं का घूंघट में साड़ी पहन कर हाकी खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को हजारों लोग देख रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि घूंघट के बावजूद सभी महिलायें आराम से अन्य आम खिलाड़ियों की तरह हाकी खेल र।रही हैं। पैरों में चप्पल पहने, घूंघट ओढ़े और हाथों में स्टिक लिए फर्राटे से मैदान में दौड़ती महिलायें हाकी स्टिक से बॉल को गोल पोस्ट की तरफ पहुंचा रही हैं।
हालांकि मैदान में उनके साथ कुछ लड़के भी खेल रहे हैं लेकिन लोगों के आकर्षण का केंद्र घूंघट पहने महिलायें हैं। इसमें उनके साथ कुछ लड़के भी खेल रहे हैं। खेल को देखने के लिए ढेर सारे स्कूली बच्चे भी वहां मौजूद हैं, जो उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। महिलाओं के अंदर ऐसा जज्बा बहुत कम ही देखने को मिलता है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @JaikyYadav16 नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘यकीन मानो हॉकी स्टिक से ज्यादा वजन घूंघट का है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal