Breaking News

काशीपुर में हुये मां बेटी के दोहरे हत्याकांड की ये है पूरी कहानी, एसएसपी ने किया पूरा खुलासा, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (01 सितंबर 2022)

ऊधमसिंहनगर नगर के काशीपुर में आज सुबह हुये दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एएसपी मंजूनाथ टी सी ने मौ अल्लीखां में मां बेटी हत्याकांड पर पकड़े गए अभियुक्त सलमान पुत्र इसरार से की गई पूछताछ के बाद हत्या की वजह का खुलासा किया।

एसएसपी ने पत्रकारों को जानकारी दी कि अभियुक्त सलमान ने पुलिस को बताया कि पिछले 13 वर्षों  से उसका प्रेम प्रंसग शीबा पुत्री रहीस अहमद के साथ चल रहा था।  उसने अपने परिवार के सदस्यों को शीबा के घर अपनी शादी का रिश्ता भिजवाया था । शादी की सहमति पूर्व में शीबा के परिवार वालों द्वारा दे दी गयी थी परन्तु कुछ समय पश्चात शीबा के परिवार द्वारा शादी से मना कर दिया गया था।

उसके बाद शीबा के शादी उसके परिवार वालों के द्वारा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से तय हो गयी जो किन्ही कारणों से उसका रिश्ता टूट गया था । शीबा के परिवार वाले शीबा का रिश्ता टूटने का ठीकरा मेरे उपर फोड़ने लगे जिस कारण आपस में हमारी अनबन होने लगी। इधर कुछ दिन पूर्व सलमान का शीबा से पूनः मिलना जुलना शुरू हो गया। सलमान के मुताबिक उसने करीब तीन-चार लाख रूपये उनकी जरूरतों के सम्बन्ध में दिये थें । सलमान ने बताया कि शीबा उसके अलावा अन्य कई लड़कों के सम्पर्क में थी जिस कारण वह अन्य लड़को से भी बात करती थी। सलमान सउदी अरब में अरर नामक शहर में प्लम्बिंग का काम करता था वह जब भी वहां से शीबा को फोन करता था तो उसका फोन अक्सर व्यस्त रहता था तथा मेरा फोन बहुत कम उठाती थी ।

अगस्त के प्रथम सप्ताह में करीब चार साल बाद घर आया और शीबा से शादी व अपने प्रेम प्रंसग के बारे में बातें करनी चाही। तो वह बार बार टाल मटोल कर रही थी । 31 अगस्त को शीबा और उसकी व्हाट्सअप पर बात हुई। जिसमें शीबा न मुरादाबाद से उसकी शादी टूटनें का आरोप सलमान पर लगाया। चैट में ही उनका झगडा हो गया था। उस दिन रात्रि करीब पौने एक बजे सलमान ने जब शीबा को फोन किया तो शीबा का फोन वेटिंग आ रहा था। तब मुझे यकीन हो गया कि यह मुझें धोखा दे रही है। चूकि दोनों माँ-बेटी के द्वारा मेरे साथ धोखा किया गया था। और साथ ही मेरे तीन-चार लाख रूपये खर्च करवायें। इस पर सलमान ने आज सुबह दोनों माँ -बेटी पर चाकू से वार करके तथा उनका गला रेत कर उनकी हत्या कर दी । एसएसपी ने बताया कि सलमान का काशीपुर कोतवाली में कोई  आपराधिक इतिहास नहीं है। हत्या के बाद सलमान कोतवाली पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अल्लीखां इमली चौक पर शबाना और शीबा की हत्या कर दी है और चाकू मृतकों के घर में छोड़ दिया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची गई और हत्याकांड में प्रयुक्त चाकू तथा एक स्कूटी भी बरामद की है। जमीर अहमद पुत्र अब्दुल वहीद निवासी ग्राम मिस्सरवाला थाना कुण्डा जिला उधमसिंह नगर द्वारा स्वयं की बहन और भांजी का मौ० सलमान के द्वारा हत्या करने के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0स0 542/2022 धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-