Breaking News

काशीपुर दोहरा हत्याकांड अपडेट :दूसरी जगह शीबा का रिश्ता होने से नाराज होकर की मां बेटी की हत्या

@शब्द दूत ब्यूरो (01 सितंबर 2022)

काशीपुर । शहर में हुये दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने युवती का रिश्ता कहीं और होने से क्षुब्ध होकर इतनी लोमहर्षक वारदात को अंजाम दिया। जबकि वह खुद शीबा से विवाह करना चाहता था।

आज सुबह दस बजे के आसपास मौ अल्लीखां में इमली चौक पर हुई दो हत्याओं से शहर में दहशत फैल गई। हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताया गया है। अल्लीखां के इमली चौक निवासी रईस अहमद और उसका पुत्र परवेज दुबई में रहकर काम करते हैं।  यहाँ उसकी पत्नी 45 वर्षीय शबाना और बेटी 25 वर्षीय शीबा  रहते हैं।

आज सुबह शीबा कार चलाना सीखने के बाद अपने घर आ रही थी कि जैसे ही वह मुख्य सड़क से गली में स्थित अपने घर जा रही थी कि घर से 100 मीटर पहले मौहल्ले के ही सलमान ने धारदार हथियार से उस पर वार कर उसकी हत्या कर दी। शीबा की हत्या के बाद सलमान उसके घर में गया और शीबा की मां शबाना को भी मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद सलमान कोतवाली पहुंचा और सरेंडर कर दिया।हत्यारोपी सलमान पुत्र इसरार भी मोहल्ला अल्ली खां में ही रहता है तथा पिछले एक साल से सऊदी अरब में जाकर प्लंबर का काम करता था। सलमान अभी कुछ ही दिन पहले सऊदी अरब से वापस काशीपुर अपने घर आ गया था।

घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी का शीबा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उसने  मृतकों के परिवार को पैसे से भी काफी मदद की थी। लेकिन अब वह लोग उससे बात नहीं करते थे। कहासुनी के बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं बताया जा रहा है कि शीबा का कुछ दिन पहले कहीं और रिश्ता हुआ था। इससे आरोपी नाराज था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :चैती मेले में पहली बार चंपावत की बाल मिठाई और लोहाघाट की पारंपरिक कढ़ाही का संगम, स्थानीय उत्पादों को मिला खास मंच, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेला काशीपुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-