Breaking News

बड़ी खबर :भाजपा से निलंबित पात्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला?

गिरफ्तार भाजपा नेता सीमा पात्रा

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो(31 अगस्त 2022)

घरेलू सहायिका के साथ अमानवीय व्यवहार की आरोपी भाजपा नेत्री सीमा पात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भाजपा उसे पार्टी से निलंबित कर चुकी है।

झारखंड के रिटायर्ड आईएएस बीबी पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा पर उनकी दिव्यांग घरेलू सहायिका के साथ 8 वर्ष तक टॉर्चर करने का आरोप लगा है। उसने पिछले 8 सालों से सीमा के घर दिव्यांग लड़की काम कर रही थी। सीमा उसके साथ मारपीट करती थी और उसे बंधक बनाकर रखा था।

घरेलू सहायिका से बेरहमी से मारपीट मामले में हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना पुलिस ने सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सीमा पात्रा के खिलाफ मामला अरगोड़ा थाने में दर्ज़ हुआ था। जिसके बाद अब रांची पुलिस ने सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। उधर रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया है कि सीमा पात्रा को कस्टडी में लिया गया है। अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-