Breaking News

कार्यक्रम समीक्षा :काशीपुर में आयोजित होम्योपैथिक चिकित्सा की राष्ट्रीय सेमिनार की सफलता से बढ़ा उत्तराखंड का सम्मान

@शब्द दूत ब्यूरो (30 अगस्त 2022)

काशीपुर। हाल ही में नगर में हुई होम्योपैथिक चिकित्सकों की राष्ट्रीय सेमिनार से न सिर्फ काशीपुर का नाम रोशन हुआ है बल्कि उत्तराखंड का भी सम्मान बढ़ा है, और इस सम्मान के सूत्रधार हैं देश विदेश तक प्रसिद्ध काशीपुर के होम्योपैथिक चिकित्सा के विशेषज्ञ एवं होम्योपैथिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ रजनीश कुमार शर्मा। जिस शानदार तरीके से सेमिनार का आयोजन किया गया और उसमें सूबे के उच्च शिक्षा, सहकारिता व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर देश के विभिन्न प्रांतों से आए होम्योपैथिक विशेषज्ञों का सम्मान और हौसला बढ़ाया वह वास्तव में काबिले तारीफ है। अपने व्यस्त कार्यक्रम में से अपेक्षा से भी अधिक समय देकर उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने सिद्ध कर दिया कि वास्तव में कार्यक्रम बहुत शानदार था। होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति उनकी संवेदनशीलता देखिए कि नैनीताल पहुंच कर रात्रि प्रवास के दौरान उन्होंने रात में 11:00 बजे उत्तराखंड सरकार के होम्योपैथिक चिकित्सा के पूर्व निदेशक राजेंद्र सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर न सिर्फ कार्यक्रम की प्रशंसा की बल्कि यह भी पूछा कि बाहर से आए चिकित्सकों को कहीं कोई परेशानी तो नहीं हुई।

इस तरह के कार्यक्रम अमूमन महानगरों में होते हैं जबकि उत्तराखंड में तो पहली बार इस तरह की राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हुआ। और वह भी जिला तक न बन पाने का दर्द झेल रहे काशीपुर में, मगर होम्योपैथिक चिकित्सा के पूर्व निदेशक डा. राजेंद्र सिंह के सहयोग और कुशल मार्गदर्शन एवम् डॉ रजनीश कुमार शर्मा के द्वारा दिन रात की गई मेहनत ने सिद्ध कर दिया कि मन में कुछ करने का भाव हो तो कोई भी काम करना मुश्किल नहीं।

निसंदेह देश के विभिन्न प्रांतों से अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद काशीपुर पहुंचकर सेमिनार को सफल बनाने में मील का पत्थर सिद्ध हुए होम्योपैथिक विशेषज्ञ तो बधाई के पात्र हैं ही साथ ही डॉक्टर रजनीश कुमार शर्मा के साथ साथ उत्तराखंड सरकार के होम्योपैथिक चिकित्सा के पूर्व डायरेक्टर राजेंद्र सिंह भी इस सफल आयोजन के लिए साधुवाद के पात्र हैं। सेमिनार में उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, गोवा, मध्य प्रदेश, झारखंड, केरल, कर्नाटक, हरियाणा, मणिपुर व जम्मू कश्मीर सहित अनेक प्रदेशों से आए होम्योपैथिक विशेषज्ञों ने इस चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में लगातार हो रहे नए-नए अनुसंधानो पर विस्तार से प्रकाश डालकर जिस तरह से अपने साथी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन किया और विचार साझा किए उससे निसंदेह होम्योपैथिक चिकित्सा के उपचार क्षेत्र में बहुत बड़ा बदलाव आएगा जिसका सीधा लाभ विभिन्न रोगों से ग्रस्त आम जनमानस को सहज और सुलभ रूप में मिलेगा।

सेमिनार में वैसे तो दिल्ली से आए डॉक्टर वी. पी. सिंह व हल्द्वानी के डॉ आनंद बल्लभ भट्ट, सहित अनेक चिकित्सकों ने अपने अपने विचार रखे मगर मुख्य रूप से दिल्ली होम्योपैथिक चिकित्सा एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर दीपक शर्मा, डॉक्टर आर कांत, सेंट्रल कौंसिल फोर रेसर्च इन होमियोपैथी की रिसर्च फेलो डॉ श्वेता सिंह व सेमिनार के आयोजक तथा होम्योपैथिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र काशीपुर के निदेशक डॉ रजनीश कुमार शर्मा ने विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला।

डॉ दीपक शर्मा ने नई खोज के आधार पर बताया कि सपनों का भी बीमारियों से संबंध होता है। अर्थात बीमारियों के लक्षण के रूप में सपने दिखाई देते हैं। यदि उन सपनों का गहराई तक मंथन किया जाए तो दी गई दवाई सटीक बैठती है। डॉ श्वेता सिंह ने महिलाओं से संबंधित रोगों और उनके निदान के प्रति विस्तार से प्रकाश डाला।

सिम्पथी इंस्टीट्युट ओफ फार्मेसी के निदेशक डॉ. आर कांत ने दवाई बनाने व देने के जो सस्ते व बढ़िया और आधुनिक तरीके बताएं। उनसे दवाइयों की एक्सपायरी होने की उम्र भी 18 से 20 वर्ष तक बढ जाएगी और दवाई देने के नए आधुनिक तरीके से होम्योपैथिक चिकित्सक और रोगी दोनों को ही काफी लाभ मिलेगा।

डॉ. रजनीश कुमार शर्मा ने कहा कि बेहतर होगा कि दवाई देने से पूर्व अच्छी तरह से रोगी को सही से डायग्नोज कर ले और बीमारियों की जड़ तक पहुंच कर उपचार करें तो उसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। कुल मिलाकर जिस तरह से यह सेमिनार अपने आप में सफल रही वह लंबे समय तक देश के विभिन्न प्रांतों के होम्योपैथिक चिकित्सकों के लिए एक यादगार बनी रहेगी।

सेमिनार में डॉक्टर योगेंद्र त्यागी दिल्ली, डॉ एस के शर्मा, डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ अक्षय कुमार को आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। साथ ही संगोष्ठी के आयोजक डा. रजनीश कुमार शर्मा को माननीय स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिन्ह रावत तथा पूर्व निदेशक होमियोपैथी डा. राजेंद्र सिन्ह द्वारा आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड उत्तराखण्ड के रजिस्ट्रार डॉक्टर शैलेंद्र पांडे और उत्तराखंड सरकार के होम्योपैथिक चिकित्सा के कंट्रोलर एवं आयुष अनुसचिव डॉक्टर गजेंद्र काफ़लिया सहित डॉक्टर आस्था शर्मा, वैभव शर्मा, दिव्यांशि लोहनी, मनोज कुमार चौहान, ए के लोहनी अब्दुल कादिर खान, अभिलाषा गंगवार, अक्षय कुमार, अलीजा खान, अंजली भंडारी, अर्पित बृजवासी, होम बोन विद्यालक्ष्मी देवी, हरप्रीत सिंह, हर्ष गर्ग, इंद्र वाष्र्णेय, इसबु, जगतार सिंह, कपिल शर्मा, करिश्मा गुप्ता, कविता चौहान, कृष्ण कुमार ब्रिज, आसमा सैफी, भानु यादव, दीपिका विश्वकर्मा, गरिमा जिंदल, गौरव बिष्ट, गोपाल सिंह थेनुआ, लव कुमार वाष्र्णेय, माला शर्मा, मनभर सिंह रावत, मानसी शर्मा, मीता, कौशल मेघा, मोहम्मद शिबली, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद जीशान, एन पी पोखरियाल, नंदनी विश्नोई, नंदिता विश्वास, पारुल भारद्वाज जोशी, पवन कुमार शर्मा, पूजा वूगला, पूजा वर्मा, प्रशांत कुमार वर्मा, प्रेरणा जोशी, प्रिया गुप्ता, आर बी लाल सागर, राजेंद्र गौड़, राजीव कुमार अग्रवाल, राजीव लोचन उपाध्याय, राजू ठाकुर, राकेश गुप्ता, रिंकू सिकरी, एस के शर्मा, साक्षी गर्ग, संदीप गहलोत, सपना रावत, शबाना अंसारी, शाहनवाज रजा शहजाद हुसैन, सानवी यादव, सारमिल, शिखा सम्मल, सुदेश कुमार, सुखविंदर कौर, सुखविंदर सिंह, स्वाति विश्नोई, उसामा, विकास अरोरा, यश पांडे ,योगेंद्र त्यागी, जफर सैफी, इकबाल हुसैन, राजेश कुमार सहित करीब 200 डॉक्टरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डा. दिव्यांशी लोह्नी तथा डा. मनोज चौहान ने किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-