Breaking News

जसपुर विधायक प्रकरण : उत्तरांचल पंजाबी महासभा आई विधायक के विरोध में,गनर सुरक्षा न लेने से आया नया मोड़, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (28 अगस्त 2022)

जसपुर । ऊधमसिंहनगर में जसपुर से कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने एसएसपी द्वारा भेजे गए नये गनर से अपनी सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया। और अब विधायक का नया गनर उनके आवास के बाहर घूम कर अपनी ड्यूटी निभा रहा है। उधर विधायक आदेश चौहान ने ऊधमसिंहनगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी पर अपनी हत्या करने की साजिश का गंभीर आरोप लगा दिया। यहाँ तक कि विधायक एसएसपी के तबादले तक किसी तरह की पुलिस सुरक्षा लेने से इंकार कर रहे हैं।

दरअसल पिछले दिनों विधायक आदेश चौहान के ऊपर तीन लोगों द्वारा हमला किए जाने को लेकर जिले में हड़कंप मच गया था। हालांकि जिन पर हमले का कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया उनके पक्ष में भाजपा के पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल भी आगे आये हैं। शैलेंद्र मोहन सिंघल का कहना है कि जिन लोगों पर विधायक हमला करने का आरोप लगा रहे हैं उसमें से एक व्यक्ति 70 साल का बुजुर्ग है और दूसरा व्यक्ति विकलांग है वहीं विधायक के गनर पर विधायक के पक्ष में झूठ बोलने की हमलावर और उनकी वर्दी फाड़ दी के आरोप में एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने गनर को वापस बुला लिया तो विधायक ने एसएसपी पर भी आरोप लगा दिया कि वह उनकी हत्या करवाना चाहते है। उधर एसएसपी ने विधायक की सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन से नए गनर सुनील की तैनाती कर दी है लेकिन विधायक ने नए गनर को लेने से इनकार कर दिया है।

विधायक आदेश चौहान ने जसपुर कोतवाली में अपने ऊपर हुये हमले को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उस दौरान ही विधायक ने एसएसपी पर गंभीर आरोप लगाये। प्रदर्शन के दौरान मीडिया को गनर वापस बुलाने के सवाल पर जवाब देते हुए बताया था कि एसएससी मंजूनाथ टीसी उनकी हत्या करवाना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने मेरा गनर वापस बुला लिया।

उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने सुनील नामक पुलिसकर्मी को गनर के रूप में  भेज दिया। नए गनर से सुरक्षा लेने के लिए विधायक ने साफ तौर से इंकार कर दिया है जिसके चलते गनर अपनी ड्यूटी निभाने के लिए एमएलए आवास के बाहर गेट पर पहरा दे रहा है।

उधर पुलिसकर्मियों में इस प्रकरण से रोष की बात भी सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह सिर्फ अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं। लेकिन कर्तव्य पालन में जुटे गनर के साथ विधायक का ऐसा बर्ताव उनके कर्तव्यों का अपमान है।

उधर उत्तरांचल पंजाबी महासभा कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के विरोध उतर आई है। महासभा ने विधायक आदेश चौहान पर अपने पद  का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए आम लोगों को परेशान करने का सनसनीखेज़ आरोप लगा दिया है।  अपने राजनीतिक पद का दुरुपयोग कर नाजायज पुलिस पर दबाव डाल कर अधिकारी विशेष कर एस.एस.पी. रुद्रपुर पर गलत आरोप लगा कर अपने राजनीतिक रसूख का प्रयोग कर रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-