Breaking News

खबर का असर : अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में नशे में धुत डाक्टर के मामले में पीएमएस से शासन ने मांगा स्पष्टीकरण, आरोपी चिकित्सक गायब

@शब्द दूत ब्यूरो (26 अगस्त 2022)

देहरादून । जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में नशे में धुत चिकित्सक द्वारा बीमार बच्चे का उपचार किये जाने पर स्वास्थ्य सचिव ने पीएमएस डॉ कुसुमलता का स्पष्टीकरण मांगा है।

शासन के सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने पीएमएस को भेजे नोटिस में कहा कि जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा में घटित हुई  दुर्भाग्यपूर्ण घटना संज्ञान में आयी है। जिसमें संबंधित बॉन्डधारी चिकित्साधिकारी डॉ० उदभव सिंह के मेडिकल इमर्जेंसी ड्यूटी पर नशे की हालत में उपचार किये जाने का समाचार संज्ञान में आया।

घटना के दो दिन बाद भी  संबंधित चिकित्साधिकारी के विरूद्ध पीएमएस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही ना किया जाना  गंभीर लापरवाही का द्योतक है। आरोपी चिकित्साधिकारी वर्तमान में चिकित्सालय में उपलब्ध नहीं है, तब फिर ऐसी स्थिति में वह चिकित्साधिकारी कहाँ पर है ?

डॉ आर राजेश कुमार ने कहा है कि तत्काल अपना स्पष्टीकरण  3 दिन के भीतर प्रस्तुत करें तथा आरोपी चिकित्सक  के विरूद्ध की गयी कार्यवाही से उन्हें अवगत कराया जाये।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-