Breaking News

भूपेंद्र चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के नये अध्यक्ष बने

@शब्द दूत ब्यूरो (25 अगस्त 2022)

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। चौधरी वर्तमान में पंचायती राज मंत्री हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  समेत उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भूपेंद्र चौधरी को बधाई दी है।

जाट नेता भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों को ध्यान में रखा है। किसान आंदोलन को देखते हुए राजनीतिक समीक्षकों का मानना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों को साधने के लिए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

1966 में मुरादाबाद जिले के थाना छजलैट इलाके के ग्राम महेंद्री सिंकदरपुर में जन्में भूपेंद्र सिंह चौधरी की शुरुआती शिक्षा गांव के ही प्राथमिक स्कूल में हुई। फिर उन्होंने मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की। छात्र जीवन में ही वह विश्व हिंदू परिषद से जुड़े और फिर वर्ष 1991 में उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली, इसके दो साल बाद 1993 में वह भाजपा की जिला कार्यकारिणी के सदस्य बन गए।

वर्ष 2006 में उन्हें भाजपा ने मुरादाबाद का क्षेत्रीय मंत्री बनाया, इसके बाद 2012 में पार्टी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया, 2016 में चौधरी भूपेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने एमएलसी नामित किया। वर्ष 2017 में भाजपा की सरकार बनी तो चौधरी भूपेंद्र सिंह को पंचायतीराज का अध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बदरीनाथ धाम के कपाट विधि विधान मंत्रोच्चार के साथ खुले

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 मई 2025) बद्रीनाथ। बदरीनाथ धाम के कपाट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-