Breaking News

काशीपुर में रीडिंग लेने गये मीटर रीडर के साथ मारपीट

@शब्द दूत ब्यूरो (18 अगस्त 2022)

काशीपुर ।  रीडिंग लेने गये विद्युत विभाग के मीटर रीडर के साथ मकान मालिक के बेटे ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार मुजाहिद हुसैन पुत्र वाहिद हुसेन ग्राम मिस्सरवाला निवासी खड़गपुर देवीपुरा क्षेत्र में आज दोपहर एक घर पर मीटर की रीडिंग लेने गया था। मुजाहिद ने बताया कि इसी बीच मकान मालकिन का पुत्र आया और ज्यादा रीडिंग दिखाने का आरोप लगाकर उसे डंडे से पीटने लगा। इस दौरान मुजाहिद की जेब में रखा उसका फोन भी डंडे की चोट से टूट गया। मुजाहिद ने बताया कि उसे बुरी तरह मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि दोबारा यहाँ रीडिंग लेने मत आना। मामले की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी गई है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-