Breaking News

आईएएस सौजन्या उत्तराखंड शासन से रिलीव, दो नौकरशाहों की स्टडी लीव की तैयारी, अफसरों की कमी होगी पूरी

@शब्द दूत ब्यूरो (18 अगस्त, 2022)

भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौजन्या शासन से रिलीव हो गई हैं। वह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसए) में संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगी। सौजन्या के साथ दो और आईएएस अधिकारी अध्ययन अवकाश पर विदेश जाने की तैयारी कर चुके हैं।

उत्तराखंड सचिवालय में तैनात तीन आईएएस अधिकारी कम होने जा रहे हैं। इनमें एक आईएएस अधिकारी सौजन्या रिलीव हो गईं। सौजन्या सचिव निर्वाचन, वित्त और सूचना प्रौद्योगिकी के अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी देख रही थीं। अब सचिव शैलेश बगौली अपने अन्य विभागों के साथ सूचना प्रौद्योगिकी का प्रभार भी देखेंगे। सचिव वित्त व नागरिक उड्डयन के साथ निर्वाचन का प्रभार आईएएस अफसर दिलीप जावलकर को दिया गया है।

सचिव राधिका झा और अपर सचिव डॉ. आशीष श्रीवास्तव भी अध्ययन अवकाश पर विदेश जाने की तैयारी में हैं। दोनों अधिकारियों ने कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को अध्ययन अवकाश के लिए आवेदन कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सचिव स्वास्थ्य का दायित्व देख रही आईएएस राधिका झा अगले महीने स्टडी लीव पर चली जाएंगी।

आईएएस अधिकारी सविन बंसल विदेश में अध्ययन अवकाश से लौट आए हैं। कार्मिक विभाग आने वाले कुछेक दिन में उनकी तैनाती कर देगा। तीन आईएएस की कमी सरकार पीसीएस से पदोन्नत हुए 17 आईएएस अधिकारियों से करेगी। इस हफ्ते आईएएस कैडर में 17 नए आईएएस अफसरों के शामिल होने की पूरी संभावना है।

उत्तराखंड के आईएएस कैडर में कुल 126 पद हैं, जिनमें से 82 आईएएस शासन और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। 17 आईएएस अधिकारी मिल जाने के बाद इनका संख्या बढ़ जाएगी। इनमें से कुछ अधिकारी पहले से ही अपर सचिव स्तर पर तैनात हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-