देहरादून । उत्तराखंड में जन्माष्टमी का त्यौहार अब 19 अगस्त को मनाया जायेगा। राज्य सरकार ने 18 अगस्त के स्थान पर 19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 2 दिसंबर 2021 के घोषित अवकाशों में 18 अगस्त, 2022 (गुरूवार) को जन्माष्टमी के पर्व पर निगोशियेबल इन्स्ट्रमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन हिन्दू पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार दिनांक 19 अगस्त, 2022 को मनाये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसी स्थिति में जन्माष्टमी का त्योहार दिनांक 18 अगस्त, 2022 (गुरुवार) के स्थान पर दिनांक 19 अगस्त, 2022 (शुक्रवार) को मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
अत: उत्तराखंड में जन्माष्टमी के त्योहार हेतु दिनांक 18 अगस्त, 2022 के स्थान पर दिनांक 19 अगस्त 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। तद्नुसार विज्ञप्ति दिनांक 02 दिसम्बर 2021 यथासंशोधित समझी जाए।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
