Breaking News

काशीपुर :संस्कार भारती ने “स्वतंत्रता दिवस की प्रभात, वन्देमातरम के साथ” मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

@शब्द दूत ब्यूरो (16 अगस्त 2022)

काशीपुर । संस्कार भारती  महानगर इकाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “अमृत महोत्सव” के अंतर्गत “वन्देमातरम् गौरवगान” कार्यक्रम महाराणा प्रताप चौक काशीपुर पर प्रातः 6.00 बजे किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर संस्कार भारती के ध्येय गीत के साथ हुआ। संस्कृत महावििद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वस्तिवाचन मंत्र का पाठ व शंख ध्वनि के साथ 75 पटाखों की आतिशबाजी कर कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।  इकाई मंत्री कपिल अग्रवाल ने वन्देमातरम् गौरव गान के बारे में जानकारी दी । इकाई अध्यक्ष सुशील पाठक  ने संगीत जगत के दैदीप्यमान सूर्य पंडित ओंकारनाथ ठाकुर जी का जीवन परिचय देते हुए बताया कि पंडित ओंकारनाथ ठाकुर  ने 15 अगस्त 1947 को भारत के स्वतंत्र होने के प्रथम प्रभात के अवसर पर प्रातः 6:30 बजे आकाशवाणी से वन्देमातरम् का सम्पूर्ण गायन किया। इसी को ध्यान में रखते हुए ठीक 6:30 बजे  सभी अतिथियों द्वारा वन्देमातरम् का गायन कर उस क्षण को पुनः स्मरण किया गया। इस अवसर पर संस्कार भारती की ओर से अतिथियों को संकल्प वाचन भी कराया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने माँ भारती को पुष्प अर्पित किये।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अमित मित्तल  के तत्वाधान में संस्कार भारती द्वारा जेल रोड से मुख्य बाजार होते हुए तिरंगा यात्रा निकाल कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर धर्मयात्रा महासंघ के  कृष्ण कुमार अग्रवाल , ईश्वर चंद्र गुप्ता  (पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा), डा० अक्षत चौहान , संस्कार भारती के प्रांतीय संरक्षक विमल माहेश्वरी , प्रांतीय महामंत्री पंकज अग्रवाल , प्रांतीय कोषाध्यक्ष अभिषेक पाठक , इकाई से कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा , शेष कुमार सितारा , पंकज अग्रवाल  (एनबीसी ), अंबरीश गर्ग , शैलेन्द्र शर्मा , श्रीमती नीलिमा पंकज , श्रीमती मंजुल मिश्रा , श्रीमती रेखा सक्सेना , श्रीमती पूजा शर्मा , संयोग चावला , धीरज अग्रवाल , विवेक मित्तल , विकास अग्रवाल , शरद मित्तल , रुपेश अग्रवाल , नभ माहेश्वरी , महेंद्र खुराना , एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-