Breaking News

सोशल मीडिया पर वायरल वृद्धा कमला देवी के वीडियो की सच्चाई :आखिर भरा पूरा परिवार होने के बावजूद वृद्धाश्रम में क्यों पहुंची कमला देवी?पढ़िये जरूर

सतिंदर सिंह सैनी, जिन्होंने वृद्धा की पीड़ा को दिखाया

@शब्द दूत ब्यूरो (13 अगस्त 2022)

काशीपुर । सोशल मीडिया पर वायरल वृद्धा कमला देवी का वीडियो लोग खूब शेयर कर रहे हैं। पंचकुला से कुछ दूर खरड़ के रहने वाले सतिंदर सिंह सैनी ने इस वृद्धा की अपने परिवार से दूर रहने का दर्द एक वीडियो के जरिए साझा किया तो लोग धड़ाधड़ इस वीडियो को व्हाट्सअप ग्रुपों में शेयर कर वृद्धा की सहायता करने की मांग कर रहे हैं।

बिडम्बना की बात यह है कि भरा पूरा परिवार होने के बावजूद यह वृद्धा आखिर वृद्धाश्रम में रहने को क्यों मजबूर है? बहरहाल वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इनके परिजनों ने संपर्क किया है। सतिंदर सिंह सैनी ने बताया कि इस समय कमला देवी चंडीगढ़ से 10 किमी दूर खरड़ में एक वृद्धाश्रम माता गुजरी देवी ट्रस्ट में रह रही हैं।

सतिंदर सैनी बताते हैं कि वीडियो वायरल होने के बाद उनके पास काफी फोन आ रहे हैं। गुजरात में वृद्धा के एक रिश्तेदार ने उन्हें फोन किया था और इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि कमला देवी अपनी पुत्री के साथ रह रही थीं वह वृद्धाश्रम कैसे पहुंची? इस वीडियो को कुछ लोगों ने ट्विटर पर भी शेयर किया है

उधर कमला देवी के भाई उत्तराखंड के काशीपुर में रहते हैं। उनक मोबाइल पर फोन कर शब्द दूत ने जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

सतिंदर सिंह सैनी कहते हैं कि अब जब उनके परिजनों तक यह मैसेज पहुंच गया है तो वह लोगों से इस वीडियो को आगे शेयर न करें। उनका उद्देश्य वृद्धा के परिजनों का पता लगाना था ताकि परिवार से मिलने को तरस रही एक मां को सांत्वना मिल सके।

 

 

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-