Breaking News

राजकीय सम्मान के साथ दी स्वाधीनता संग्राम सेनानी को अंतिम विदाई

हल्द्वानी ।स्वतन्त्रता  संग्राम सेनानी हरीश चन्द्र ढौडियाल का चित्रशिला घाट रानीबाग में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या मे जनप्रतिनिधि विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। स्व0 ढौडियाल के पार्थिव शरीर पर जिलाधिकारी  सविन बंसल, पूर्व सांसद भगत सिह कोश्यारी, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, अध्यक्ष मण्डी गजराज बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्वांजलि दी। पुलिस के जवानों द्वारा दिवंगत को शस्त्र से सलामी दी गई तथा मातमी धुन भी बजाई।
गमगीन माहौल में स्व0 ढौडियाल के पुत्र आशीष ढौडियाल ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भटट, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप सती, पूर्व अध्यक्ष दुग्ध संघ संजय किरौला, नरेन्द्र बिष्ट, महेश शर्मा,पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय ढौडियाल, उपजिलाधिकारी विवेक राय, तहसीलदार गोपाल राम आर्य, जगदीश बिष्ट के अलावा बडी संख्या मे गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद थे।
 स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी स्व0 ढौडियाल का जन्म 20 नवम्बर 1924 को आंवलाकोट मे हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा कोटाबाग मे हुई थी। स्वतन्त्रता संग्राम आन्दोलन में उन्होने अहम भूमिका निभाई जिसके लिए उनको कई बार जेल भी जाना पड़ा। उन्होने भूमि आन्दोलन मे बढ-चढ कर भाग लिया। वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय में  स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष रहे। उनकी पत्नी शकुंतला देवी एवं एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी स्व0 हरीश चन्द्र ढौडियाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होने कहा है कि स्व0 ढौडियाल का भारतीय स्वाधीनता संग्राम में विशेष योगदान रहा है। वह सच्चे देश भक्त एवं राष्ट्रप्रेमी  थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हर बरसात में डूबते शहर: जलभराव की समस्या पर एक व्यापक विश्लेषण, आकस्मिक आपदा नहीं है जलभराव

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत में हर वर्ष बरसात का मौसम केवल किसानों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-