Breaking News

काशीपुर: सैकड़ों बेरोजगार युवक युवतियों ने विधायक चीमा को सुनाई अपनी पीड़ा, बोले 15-15 लाख रूपये हमारे पास नहीं हैं,देखिए वीडियो क्या कहा विधायक ने?

@शब्द दूत ब्यूरो (10 अगस्त 2022)

काशीपुर । राज्य के चर्चित वीडीओ :वीपीडीओ परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर आज यहाँ सैकड़ों की संख्या में बेरोजगार युवाओं ने भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के निवास पर पहुंच कर अपनी पीड़ा और दर्द सुनाया।

एक बड़े जूलूस की शक्ल में नारेबाजी करते युवा बेरोजगार युवक युवतियों ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा से इस भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग की है। युवाओं ने इस बात पर आक्रोश जताया कि इतने बड़े भ्रष्टाचार के सामने आने के बावजूद परीक्षा को मुख्यमंत्री द्वारा रद्द करने की कार्रवाई नहीं की गई है। जो कि बेरोजगारों के साथ अन्याय है। युवाओं ने कहा कि उनके पास 15 – 15 लाख रुपये नहीं है जो कि वह देकर नौकरी हासिल कर सकें।

ज्ञापन में कहा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में धांधलेबाजी और पेपर लोक के मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें 04 और 05 दिसम्बर, 2021 को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा (बीडीओ / वीपीडीओ) की तीनों पालियों में पेपर लीक का खुलासा उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा किया गया है, जिसमें आयोग द्वारा भी कुछ संदिग्ध अभ्यर्थियों का डाटा उत्तराखण्ड एसटीएफ को सौंपा है। आयोग का काम करने वाली आउटसोर्स कंपनी (आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन) के प्रोग्रामर द्वारा पेपर लीक किया गया, जिसके द्वारा विभिन्न लोगों को प्रश्न पत्र बेचा गया और विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों द्वारा उस प्रश्न पत्र को खरीदा गया। इस प्रकरण में अब तक उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा 13 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। आक्रोशित बेरोजगार युवाओं का कहना था कि उत्तराखण्ड के युवाओं का दुर्भाग्य होगा कि इतना कुछ सामने आने के बावजूद भी यदि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री द्वारा इस स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द नहीं किया जाता है।

युवाओं ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि उक्त प्रकरण में पेपर लौक का मामला सामने आने के बाद नियमानुसार यह परीक्षा रद्द करके दो माह के भीतर पुनःआयोजित करने का आयोग को आदेश जारी करें, ताकि मेहनती युवा छात्रों को उनका अधिकार मिल सके।

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने बेरोजगार युवाओं की मांग से सहमत होते हुए कहा कि वह बेरोजगार युवाओं का दर्द समझते हैं। पैसे खर्च कर और कठिन परिश्रम कर युवा भर्ती परीक्षा देते हैं और उसमें भ्रष्टाचार हो तो यह पीड़ादायक है। और बच्चे हतोत्साहित होते हैं। विधायक चीमा ने कहा कि पेपर भर्ती मामले की जांच की जा रही है और उसमें तथ्य भी सामने आ रहे हैं। जांच की प्रक्रिया लंबी होती है। हर बिंदु से जांच हो रही है। मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। वह इस मामले में बेरोजगार युवाओं के साथ हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-