Breaking News

ब्रेकिंग :कार्बेट पार्क में बाघ ने बीट वाचर को निवाला बनाया

रामनगर से नितेश जोशी 

सुबह लापता हुये बीट वाचर का शव  कार्बेट पार्क के जंगल में बरामद होने की सूचना है। सूचना पाकर वार्डन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। 

जानकारी के अनुसार आज सुबह वन विभाग का बीट वाचर बिशन राम लापता बताया जा रहा है। काफी देर तक उसकी कोई सूचना नहीं मिलने से आशंका थी कि उसे जंगल में किसी जानवर ने मार दिया है। पर इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही थी। देर शाम पता चला कि बिशन राम का शव जंगल में पड़ा है। 

सूचना पाकर वार्डन मौके के लिए रवाना हो गये हैं। बीट वाचर बिशन राम को बाघ द्वारा खींचकर जंगल में ले जाकर मार दिया गया। ऐसी आशंका व्यक्त की गई है। वन विभाग के अधिकारी शहर से बाहर होने की वजह से समुचित जानकारी नहीं मिली है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-