@शब्द दूत ब्यूरो (02 अगस्त 2022)
रामनगर । कार्बेट टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पिछले दिनों सड़क पर कई फुट लंबा पाइथन (अजगर) नजर आया। किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दें कि कार्बेट टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अक्सर वन्य जीव आबादी के बीच में आ जाते हैं। यहाँ बाघ, किंग कोबरा या पाइथन अक्सर नजर आते हैं। ऐसे ही यहाँ पिछले दिनों पवलगढ़ में एक विशालकाय पाइथन रात में सड़क क्रास करते दिखाई दिया। इस अजगर की लंबाई देख कर आप हैरत में पड़ जायेंगे। रात के अंधेरे में यह पाइथन और भयावह लग रहा है लेकिन किसी ने बड़ी दिलेरी के साथ इस का वीडियो बना लिया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal