@शब्द दूत ब्यूरो (31 जुलाई 2022)
अब भगवान शिव को भी नगर निगम का टैक्स देना होगा। मथुरा के नगर निगम ने शहर के जमुनापार स्थित लक्ष्मी नगर के वार्ड नंबर 13 के तिवारी पुरम में बने सार्वजनिक शिव मंदिर को हाउस टैक्स और वाटर टैक्स का नोटिस भेजा है । मंदिर को निगम ने हाउस टैक्स और वाटर टैक्स की बकाया रकम 1500 रुपए को हाउस टैक्स कार्यालय में जमा कराने का नोटिस दिया है।
नगर निगम का नोटिस यहाँ वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि यह एक सार्वजनिक मंदिर जिसकी ना कोई आमदनी के स्रोत हैं और ना ही कोई चढ़ावा आता है। यहाँ तक कि शिव मंदिर पर व्यक्ति भी क कोई व्यक्ति या पुजारी भी कार्यरत नहीं है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि टैक्स जमा कराने आयेगा कौन? क्या स्वयं भगवान भोलेनाथ रकम जमा कराने आएंगे।
बहरहाल मथुरा में यह नोटिस लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal