Breaking News

काशीपुर में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की दस्तक एक मामले की पुष्टि, ऊधमसिंहनगर में कुल सात मामले, प्रशासन चौकन्ना

@शब्द दूत ब्यूरो (26 जुलाई 2022)

उत्तराखंड के नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिले में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने से प्रशासन चौकन्ना हो गया है। हल्द्वानी में सुअर के मीट बेचने पर बैन लगा दिया गया है जबकि ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में कल इस संबंध में एक बैठक होगी।

जानकारी के अनुसार नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 11 मामले पाये गये हैं। नैनीताल के हल्द्वानी में इस तरह के चार और ऊधमसिंहनगर में सात मामलों की पुष्टि हुई है।

ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज में चार, बाजपुर, काशीपुर व दिनेशपुर एक एक सुअर में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि हुई है।

बता दें कि यह एक वायरल संक्रमण है, जो संक्रमित सूअरों से सूअरों में ही फैलता है। हल्द्वानी के जवाहर नगर में दो और नई बस्ती से दो सुअर संक्रमित पाए गए हैं।

इधर काशीपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश दुम्का ने बताया कि शिवलालपुर डल्लू में एक सुअर में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। लक्षण पाये जाने पर सुअर का सैंपल लेकर भोपाल स्थित लैब भेजा गया था जिसकी 24 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। हालांकि सुअर पूरी तरह स्वस्थ है।

काशीपुर मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने स्वाइन फ्लू के मामले देखते हुए बताया कि कल इस संबंध में नगर निगम में शूकर पालकों को बुलाया गया है। ताकि आगामी रणनीति के तहत जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिये जायेंगे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-