@शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2022)
आज बात करते हैं विवेक अग्निहोत्री की चर्चित फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” की। हाल ही राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। द कश्मीर फाइल्स भी पुरस्कार की लाइन में थी लेकिन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अपनी कोई जगह बना पाने में यह फ्लाप साबित हुई। हालांकि देश भर में इस फिल्म ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था लेकिन पुरस्कार देने वाली जूरी के सदस्यों को यह फिल्म प्रभावित नहीं कर पाई।
फिल्म को कोई पुरस्कार न मिलने पर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने कोई खास प्रतिक्रिया तो व्यक्त नहीं की लेकिन इतना जरूर कहा कि हिंदी सिनेमा को और भी बहुत कुछ करना बाकी है।
A big congratulations to #SooraraiPottru @Suriya_offl, #AparrnaBalamurali #SudhaKongara @ajaydevgn and all the winners of 2020 National Awards.
It’s a great day for South cinema and all the regional ones. Hindi cinema needs to work harder.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) July 23, 2022
फिल्म निर्माता विवेक अग्नहोत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सफलता हासिल करने के लिए अजय देवगन, सूरारई पोटरु, सूर्या और अपर्णा बालमुरली सुधा कोंगरा को ढे़र सारी बधाई। साउथ सिनेमा के लिए एक अच्छा दिन। वहीं हिन्दी सिनेमा जगत को और मेहनत करने की आवश्यकता है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal