Breaking News

ब्रेकिंग:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ हादसा

स्वतंत्र देव सिंह, फोटो उनके ट्विटर एकाउंट से

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह  के साथ स्वागत के दौरान एक हादसा हो गया। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने आज मुजफ्फरनगर आ रहे थे। उनके स्वागत को कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा था। बताया जाता है कि वह कार से उतर ही रहे थे कि इसी दौरान उनकी उंगली में चोट लगी गई। 

बाद में जानकारी मिली कि उनकी उंगली कट गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। उंगली से काफी खून बहते देख उन्हें तत्काल मुजफ्फरनगर के वर्धमान हॉस्पिटल ले जाया गया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उंगली अलग हो गई है। घटना सर्कुलर रोड की बतायी जा रही है। हास्पिटल में तमाम भाजपा कार्यकर्ता उनका हाल लेने पहुंच रहे हैं। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-