Breaking News

भीषण हादसा :डंपर ने कांवडियों को रौंदा 6 की मौत, दो गंभीर घायल, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर

हादसे से शोक की लहर है।

@शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2022)

हाथरस। एक दर्दनाक हादसे में बीती देर रात्रि एक अनियंत्रित डंपर ने गंगाजल लेकर आ रहे कांवडियों के जत्थे को रौंद दिया जिससे छह कांवडियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल बताये गये हैं। जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

ये भीषण हादसा बीती देर रात्रि डेढ़ बजे का है। उत्तर प्रदेश के हाथरस  में हुये इस हादसे से वहाँ शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार हाथरस सादाबाद मार्ग पर सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास एक डंपर ने गंगाजल ले जा रहे 7 कांवड़ियों को कुचल दिया और इसमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में घायल दो कांवडियो इलाज आगरा के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सभी मृतक हरिद्वार से ग्वालियर गंगा जल लेकर जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मृतक और घायल सभी बंगी खुर्द थाना उटिला जिला ग्वालियर, मध्य प्रदेश के हैं। मरने वालों में और  नरेश, पुत्र रामनाथ, रमेश पुत्र नत्था सिंह, रणवीर सिंह पुत्र अमर सिंह, जबर सिंह पुत्र सुल्तान सिंह, प्रभु दया के साथ ही मृत एक और कावंडिए  पहचान नहीं की जा सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही एडीजी आगरा जोन और आईजी अलीगढ़ मौके पर पहुंच गये

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-