@शब्द दूत ब्यूरो (22 जुलाई 2022)
काशीपुर । सी०बी०एस०ई० दिल्ली द्वारा घोषित इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम में शिवालिक होली माउण्ट एकेडमी, काशीपुर का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। अंशी चौधरी 92.8 प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान रही, शुभम पाण्डे 92.2, वरूण पिल्खववाल 91.2, पलक कपूर 90.8 प्रतिशत लेकर कमशः द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कबीन्द्र सिंह ने बच्चों को शुभकामनाऐं दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक बसन्त बल्लभ भट्ट ने सभी शिक्षको एवं विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal