@शब्द दूत ब्यूरो (20 जुलाई 2022)
जसपुर । लगता है अपराधियों पर पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। ऊधमसिंहनगर के जसपुर में बीती रात सटोरियों पर दबिश डालने गये एक दारोगा व पुलिस टीम को घेर कर उनके साथ अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। अभी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाये हैं।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात सट्टे की खाईबाडी की सूचना पर बाजार चौकी इंचार्ज कौशल भाकुनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। बताते हैं कि वहाँ सट्टा कारोबारियों ने दारोगा के घेर लिया और उनसे अभद्रता करने लगे। काफी देर तक वहाँ हंगामे की स्थिति बनी रही।
मामले की सूचना उच्चाधिकारियों दी गई जिसके बाद अन्य पुलिस बल के मौके पर पहुँचा जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में कई लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
जसपुर कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि रात सट्टे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी जंहा सट्टा कारोबारी जाकिर ओर उसकी पत्नी एवम अन्य लोगो के द्वारा पुलिस टीम के साथ अभद्रता की गई। इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने की कार्यवाही की जा रही है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal