Breaking News

बड़ी खबर :टनकपुर में उफनते नाले में स्कूली बस बही, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (19 जुलाई 2022)

टनकपुर में एक स्कूल बस नाले में बह गई। गनीमत थी कि उस वक्त बस में बच्चे नहीं थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार आज सुबह चंपावत जिले के टनकपुर की एमडीएम स्कूल की बस बच्चों को लेने जा रही थी। टनकपुर पूर्णीगिरी रोड पर बस जैसे ही किरोड़ा नाले को पार करने लगी कि तेज बहाव की वजह से चालक बस को संभाल नहीं पाया और देखते ही देखते बस नाले में पलट गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ बस में चालक और हेल्पर ही थे। बस के पलटने पर उसका सामने का शीशा टूट गया जिससे स्थानीय लोगों की मदद से चालक व हेल्पर बाहर निकलने में कामयाब हो पाये।  बस को निकालने के लिए जेसीबी मौके पर पहुंच गई।

बता दें कि यह नाला पूर्णीगिरी मार्ग पर है। लंबे समय से यहाँ पुल की मांग भी की जा रही है लेकिन पुल न बनने से यहाँ बरसात के दौरान हादसे की आशंका बनी हुई है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-