Breaking News

बड़ी खबर :ऊधमसिंहनगर पुलिस ने 20 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपी को धर दबोचा

@शब्द दूत ब्यूरो (18 जुलाई 2022)

ऊधमसिंहनगर नगर पुलिस ने एक व्यक्ति से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी धर दबोचा।

मामले का खुलासा करते हुए आज एसएसपी मंजूनाथ टी सी  ने बताया कि बीती 14 जुलाई को फारूख नामक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर किसी ने 20 करोड़ रुपये मांगते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसका मुकदमा कोतवाली रूद्रपुर में लिखा गया था।

पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान की तथा मामले की विवेचना उप निरीक्षक अशोक कांडपाल चौकी प्रभारी बगवाड़ा कोतवाली रुद्रपुर को सौंपी। आरोपी की तलाश के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया

पुलिस टीम ने प्रभारी एसओजी से संपर्क कर फारूख  द्वारा बताए गए फोन नंबर की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर गहन जांच की। कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त अभियान में 17 जुलाई को फिरौती मांगने वाले व्यक्ति परब सिद्धू उर्फ प्रभजोत सिद्धू पुत्र गुरमुख सिंह निवासी ग्राम ग्वारी गोटिया हरिहर भारूवा पोस्ट ऑफिस पचपेड़ा थाना व तहसील बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष को घटना में प्रयुक्त मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-