@शब्द दूत ब्यूरो (18 जुलाई 2022)
वर्षा न होने से परेशान एक व्यक्ति ने इंद्र देव के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र तहसीलदार को दिया इतना ही नहीं तहसीलदार ने इस शिकायती पत्र को अग्रसारित भी कर दिया बाकायदा हस्ताक्षर के साथ।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कर्नलगंज कटरा बाजार निवासी सुमित कुमार यादव ने इंद्र देवता के खिलाफ यह शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस पर दी है। इस शिकायत को कर्नलगंज के तहसीलदार ने अग्रसारित कर कार्रवाई के लिए कहा है।
शिकायतकर्ता सुमित यादव ने अधिकारी को संबोधित कर लिखा है कि बीते कई माह से पानी नहीं बरसने से जनमानस परेशान है। जिसका कुप्रभाव जानवरों तथा किसानों की खेती पर भी पड़ रहा है। इसलिये कार्रवाई की जाये। 
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal