Breaking News

काशीपुर ब्रेकिंग :पत्रकार से मारपीट के मामले की रिपोर्ट दर्ज न करने से आक्रोशित हुये मीडिया कर्मी, एसएसपी से आईटीआई थाना अध्यक्ष के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

@शब्द दूत ब्यूरो (17 जुलाई 2022)

काशीपुर । आईटीआई थाना प्रभारी के विरूद्ध काशीपुर के पत्रकार एकजुट हो गये हैं। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह द्वारा पिछले दिनों एक पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट न लिखने से शहर के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है।

बीते दिनों शहर के वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा के साथ कचहरी परिसर में कुछ वकीलों द्वारा मारपीट की गई उस वक्त पत्रकार राजेश शर्मा एक अन्य पत्रकार प्रदीप सिंह  कवरेज कर रहे थे।  कवरेज के दौरान एक वकील ने पत्रकार राजेश शर्मा पर हमला कर दिया जिसका साथ वहाँ मौजूद अन्य वकीलों ने भी दिया।इसकी शिकायत लेकर पीड़ित पत्रकार राजेश शर्मा व अन्य पत्रकार  आईटीआई थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई । लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय अधिवक्ताओं को थाने बुलाया और पीड़ित पत्रकार राजेश शर्मा को फोन कर बताया कि थाने आ जाओ आपके खिलाफ भी दूसरा पक्ष आपके खिलाफ रंगदारी की तहरीर लेकर आया है । दोनों का मुकदमा दर्ज होगा। जो न्यायसंगत नहीं है । इस पर मामले का समझौता तो हो गया दोनों पक्षों में लेकिन पुलिस की इस कार्यशैली से शहर के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। आज काशीपुर मीडिया सेंटर में शहर के पत्रकारों की अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में आईटीआई थाना प्रभारी के विरूद्ध पुलिस अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। पत्रकारों का कहना है कि जब आईटीआई थाना पत्रकार की ओर से दी गई तहरीर पर कई घंटों में भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करती तो आम आदमी के प्रति पुलिस का रवैया कैसा होगा।

बहरहाल शहर के पत्रकारों में आईटीआई थाना प्रभारी को लेकर भारी आक्रोश है।

बैठक के बाद पत्रकारों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन भेजकर आईटीआई थाना अध्यक्ष के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए भेजा है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-