@शब्द दूत ब्यूरो (14 जुलाई 2022)
एक एडीएम के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि वोट डाल कर हमने सिर्फ भ्रष्ट नेता ही बनाये हैं। एडीएम का यह बयान विवाद के घेरे में आ गया है।
वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के एडीएम उमेश प्रकाश शुक्ला का है जिसमें उन्होंने लोकतंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वोट डालकर सिर्फ भ्रष्ट नेता पैदा किए गए। हालांकि वह यह भी कह रहे हैं कि लोकतंत्र देश की सबसे बड़ी गलती है।
जानकारी के अनुसार कुछ लोग एडीएम तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी के पास मतदान प्रक्रिया में खामी की शिकायत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों को यह कहकर शांत करने की कोशिश की कि वोट डालने से सिर्फ भ्रष्ट नेता पैदा हुए हैं। बताया जा रहा है कि तहसील कार्यालय में मतपत्र खत्म होने की वजह से कई कर्मचारी मतदान से वंचित रह गए। इसकी शिकायत लेकर एक प्रत्याशी और कुछ कर्मचारी एडीएम उमेश प्रकाश शुक्ला से मिलने पहुंचे थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal