@शब्द दूत ब्यूरो (14 जुलाई 2022)
काशीपुर । लो वोल्टेज और असमय विद्युत कटौती से परेशान दर्जनों महिला व पुरूष आज यहाँ उपजिलाधिकारी अभय प्रताप से मिले और ज्ञापन दिया। खास बात यह रही कि ज्ञापन देने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी।
दुर्गा कालोनी, सैनिक कॉलोनी के तमाम नागरिक पिछले कई सालों से विद्युत की लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि कालोनी वासी कई बार विद्युत विभाग से इस समस्या को लेकर शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। नागरिकों ने कहा कि बिजली की इस समस्या के चलते भीषण गर्मी में लोग खासकर स्कूली बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर कुप्रभाव पड रहा है।
उपजिलाधिकारी ने नागरिकों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र ही इस बारे में विद्युत विभाग से बात करने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपने वाले कालोनी वासियों में परम कांडपाल, करन खाती, मंजू कांडपाल, सीमा रावत, हेमा रावत, चंपा नेगी, शोभा जोशी तुलसी चौहान, बीना बहुखंडी, लीना भट्ट आदि शामिल थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal