Breaking News

काशीपुर: पुलिस ने साढ़े चौदह लाख के गुमशुदा 107 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे,

@शब्द दूत ब्यूरो (13 जुलाई 2022)

काशीपुर । पुलिस ने 14 लाख पचास हजार रुपए के 107 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी ने आज यहाँ मोबाइल फोन की बरामदगी का खुलासा किया।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि ऊधमसिंहनगर के काशीपुर क्षेत्र से मोबाइल फोन की चोरी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर उन्होंने काशीपुर पुलिस को गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के निर्देश दिए थे।

एसएसपी के आदेश पर  पुलिस अधीक्षक काशीपुर  चंद्रमोहन सिंह, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन परवेज़ अली व प्रभारी एस०ओ०जी० जनपद उधम सिंह नगर  कमलेश भट्ट के निर्देशन में प्रभारी एस०ओ०जी० काशीपुर  रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु टीम का गठन किया गया था। एस०ओ०जी०  की टीम ने काशीपुर सेक्टर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुमशुदा मोबाइल फ़ोन को सर्विलांस में लगाकर गहनता से जाँच की।  जिसमें पुलिस को सफलता मिली और  विभिन्न कंपनियों के फ़ोन भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से 107 मोबाइल फ़ोन जिनकी अनुमानित कीमत रु० 14,50,000 (चौदह लाख पचास हज़ार) है, बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किये गये।
गुमशुदा फ़ोन बरामदगी में कांस्टेबल दीपक कठैत,  विनय कुमार एवं कैलाश तोमक्याल की ने विशेष भूमिका रही।

 

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-