@शब्द दूत ब्यूरो (12 जुलाई 2022)
काशीपुर । श्री अग्रवाल सभा समिति एवं लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय निशुल्क (बूस्टर डोज़ )वैक्सीनेशन कैम्प 13 जुलाई 2022 से लगने जा रहा है।
अग्रवाल सभा के महामंत्री अभिषेक गोयल ने जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बूस्टर डोज लगवायें। बूस्टर डोज कैंप सुबह नौ बजे से आरंभ होगा। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई तक यह शिविर चलेगा।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal