Breaking News

उत्तराखंड :वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. आरपी रतूड़ी ने कांग्रेस को अलविदा कहा

@शब्द दूत ब्यूरो (11 जुलाई, 2022)

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपी रतूड़ी ने कांग्रेस छोड़ दी है। उत्तराखंड कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि आरपी रतूड़ी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते रहे हैं।

कुछ समय पहले कांग्रेस के और वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने भी कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। जिस तरह से लगातार कांग्रेस के बड़े नेता कांग्रेस को छोड़ रहे हैं, उससे लगता है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस में गिनती के ही पुराने लोग बचेंगे।

कांग्रेस छोड़ते हुए डॉ. आरपी रतूड़ी ने लिखा, “आज मन अत्यंत आहत है। मैंने अपने जीवन के 45 साल कांग्रेस पार्टी को दिए और अब कांग्रेस के जो हालात हैं वह भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जिस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं पार्टी में जिस तरह का अंतरकलह है वह सब अत्यंत ही दुःखद हैं।”

रतूड़ी ने पत्र में आगे लिखा कि “2017 के चुनाव परिणाम से सबक लेने के बजाय 2022 की चुनावी हार के बाद पार्टी में गुटबाजी और तेज हो रही है। कांग्रेस पार्टी का उत्तराखंड का नेतृत्व नहीं चाहता कि 2027 में पार्टी चुनाव जीते। चंपावत चुनाव में पार्टी की जो दुर्गति हुई उसके बाद भी जब बड़े नेता लगातार सोशल मीडिया पर रोज झगड़ते दिख रहे हैं उससे कार्यकर्ता अत्यंत हतोत्साहित है। इसलिए मैं आज आहत होकर कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से अपने को मुक्त करते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-