Breaking News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बने दूसरी बार दूल्हा, जानिये दूसरी दुल्हन के बारे में

@शब्द दूत ब्यूरो (07 जुलाई 2022)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दूसरी बार दूल्हा बन गये। आज चंडीगढ़ में ठीक 11 बजे उनकी शादी की रस्म शुरू हो गई।

भगवंत मान की शादी में आप नेता राघव चड्डा ने भाई की ओर से भूमिका निभाई। विवाह समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुये। भगवंत मान की दूसरी दुल्हन डॉ गुरप्रीत कौर उनसे 16 साल छोटी है और हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली है। फेरे दोपहर दो बजे होंगे।

उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से दो बच्चे दिलशान और सीरत हैं। 2015 में तलाक के बाद दोनों बच्चे मां के साथ अमेरिका में रहते हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा के पिहोवा के वार्ड 5 स्थित तिलक कॉलोनी की रहने वाली हैं। उन्होंने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। फिलहाल वह राजपुरा में रहती हैं। डॉ गुरप्रीत कौर मान की बहन की अच्छी मित्र हैं।

जब भगवंत मान संगरूर से सासंद थे तभी 2019 में डा गुरप्रीत कौर से मुलाकात हुई थी। वे मान के सीएम पद के शपथ समारोह में भी दिखाई दी थीं। राजनीति की वजह से मान का अपनी पहली पत्नी से रिश्ते खराब हुये थे।

2014 में उन्होंने संगरूर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा। तब उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर ने प्रचार भी किया था।  मान की पत्नी बन रहीं डॉ. गुरप्रीत कौर अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है जबकि दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता है, जबकि उनकी माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर :7 साल में निर्मित काशीपुर के फ्लाईओवर का “खतरनाक संगीत” किसी बड़े हादसे का संकेत, कैसा है ये संगीत? देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 सितंबर 2024) काशीपुर । शहर का बहुचर्चित …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-