@शब्द दूत ब्यूरो (05 जुलाई 2022)
ट्यूशन पढ़ने आये एक पांच वर्षीय बालक को टीचर ने बेरहमी से इस तरह पीटा कि वह बेहोश हो गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी मच गई।
ये मामला बिहार के धनरुआ थाना क्षेत्र में बने जया पब्लिक स्कूल क्लासेस कोचिंग का है। बताते हैं कि पीड़ित बच्चा यहां ट्यूशन लेने आता था। उसे बेरहमी से मारने वाले टीचर का नाम छोटू बताया जा रहा है।खबर के मुताबिक आरोपी ने बच्चे को इस कदर पीटा कि वो बेहोश हो गया।बाद में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।वहां उसका इलाज चल रहा है।
अफसोस की बात यह है कि टीचर जब बेरहमी से उस छात्र की पिटाई कर रहा था, उस दौरान वहां मौजूद किसी भी अन्य शिक्षक ने उसे रोका नहीं। इस कोचिंग सेंटर में नवोदय, नेतरहाट और सैनिक स्कूल में दाखिले की तैयारी कराई जाती है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस बारे में पूछे जाने पर पुलिस का कहना है,इससे पहले छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही कुछ ग्रामीण कोचिंग क्लास पहुंचे. बताया जा रहा है कि आरोपी टीचर छोटू को ग्रामीणों ने जमकर पीटा। इसके बाद उसको भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये वीडियो देखकर दिल दहल गया. कोई शिक्षक 5 साल के बच्चे को इतनी बेरहमी से कैसे मार सकता है!
पटना के मसौढ़ी के एक कोचिंग में इस हैवान शिक्षक की पिटाई से मासूम बेहोश हो गया. बच्चे के बेहोश होने की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने कोचिंग के शिक्षक छोटू की भी जमकर पिटाई कर दी. pic.twitter.com/J67McNznaW
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) July 3, 2022
उधर, जया कोचिंग के संचालक अमरकांत कुमार ने आरोपी टीचर को कोचिंग से निकालने की बात कही है।उन्होंने कहा कि बच्चे की पिटाई पूरी तरह गलत है और टीचर को निकालने की कार्रवाई की जा रही है।हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आरोपी टीचर को हाई बीपी की समस्या है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal