@शब्द दूत ब्यूरो (04 जुलाई 2022)
दरिंदग कीकी हदें पार करते हुये दबंगों ने जमीनी विवाद के चलते एक आदिवासी महिला को डीजल डाल कर जला दिया। महिला 80 प्रतिशत तक जल गई। तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के बमोरी थाना क्षेत्र के धनोरिया गांव में घटी इस घटना के बारे में पीड़िता के पति अर्जुन के अनुसार कि गांव के ही कथित दबंग हनुमत, प्रताप और श्याम किरार उनकी जमीन पर कब्जा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। बीते शनिवार को आरोपी जमीन की जुताई करा रहे थे । सूचना मिलने पर महिला रामप्यारी खेत पर पहुंच गई और उसके बाद आरोपियों ने महिला पर डीजल डालकर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की। पीड़िता के पति अर्जुन ने बताया कि जब वो खेत पर पहुंचे तो वहां से आरोपी हनुमत, प्रताप और श्याम किरार और इन तीनों की पत्नियां ट्रैक्टर से ही भाग रही थीं। पीड़ित महिला लगभग 80 फीसदी तक जल चुकी हैं। पहले उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है।
इस मामले को लेकर गुना एमपी पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़ित महिला के पति अर्जुन की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमे से 2 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal