Breaking News

उत्तराखंड के मौलेखाल में पानी को तरसी बीस हजार की आबादी

@शब्द दूत ब्यूरो (04 जुलाई, 2022)

लो-वोल्टेज की समस्या के चलते कोटेश्वर-शशिखाल पंपिंग योजना से पिछले चार दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। मौलेखाल तहसील मुख्यालय, बाजार समेत सौ गांवों की लगभग बीस हजार जनता पेयजल संकट से जूझ रही है लेकिन पेयजल निगम और ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी कानों में तेल डालकर बैठे हुए हैं।

कोटेश्वर-शशिखाल पंपिंग योजना से तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 100 से अधिक गांवों की करीब बीस हजार से अधिक आबादी को पेयजल आपूर्ति होती है। पर इस योजना से पिछले चार दिन से पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है। इस कारण तहसील, ब्लाक मुख्यालय, मौलेखाल बाजार समेत आसपास के सौ से अधिक गांवों की बीस हजार आबादी पेयजल संकट से जूझने को मजबूर है।

पानी नहीं आने से लोग दूरदराज स्थित नौलों, सड़क किनारे स्थापित हैंडपंपों से पानी लाकर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना से आए दिन पानी की आपूर्ति बाधित रहती है, लेकिन पेयजल निगम इस ओर ध्यान नहीं देता है। चार दिन से पानी नहीं आने पर लोग प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं। पानी का इंतजाम करने में भी उनका काफी समय बर्बाद हो रहा है। पालतू जानवरों के लिए पानी जुटाने में उन्हें काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 बाबा रामदेव का बड़ा बयान,खोमनेई की मौत पर बोले— “व्यक्ति को मार सकते हैं, विचारों को नहीं”,अमेरिका और इजराइल को कठघरे में खड़ा किया

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नयी दिल्ली। मध्य-पूर्व में जारी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-