Breaking News

विजिलेंस स्पेशल कोर्ट ने दी एक दिन और रिमांड की मंजूरी, आईएएस रामविलास यादव ने नहीं दिए थे सवालों के जवाब

@शब्द दूत ब्यूरो (04 जुलाई, 2022)

आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में जेल में बंद पूर्व आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस कस्टडी रिमांड पर लेगी। विजिलेंस स्पेशल कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड को मंजूर किया है। गिरफ्तारी के पहले विजिलेंस के सवालों का यादव ने जवाब नहीं दिया था। बीते शनिवार को यादव की बेटी और बेटा विजिलेंस के सामने आए थे। अब मंगलवार यानि कल 5 जुलाई को कस्टडी में लेकर विजिलेंस पूछताछ करना चाहती है।

विजिलेंस रामविलास यादव को नोटिस पर नोटिस भेजती रही, लेकिन उन्होंने जवाब तक देने की जहमत नहीं उठाई, जिसके बाद विजिलेंस ने यादव को पुलिस कस्टडी पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था।

विजिलेंस ने उनकी संपत्ति को आय से करीब 547 फीसदी अधिक आंका था। इस मामले में जब यादव से पूछताछ की गई तो उन्होंने ज्यादातर सवालों के जवाब में अपनी पत्नी का नाम लिया। पत्नी के नाम पर एक स्कूल भी चल रहा है जबकि बेटी के खाते में अच्छी-खासी रकम जमा की गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-