Breaking News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कपकोट में चमोली जैसी आपदा की आहट, उत्तर भारत हाइड्रो पावर की सुरंग लीक, खतरे में पूरा गांव

@शब्द दूत ब्यूरो (04 जुलाई, 2022)

शम्भू नदी में बन रही झील के बाद अब कपकोट में चमोली जैसी आपदा का खतरा बन गया है। कपकोट में एक हाइड्रो पावर कंपनी की सुरंग लीक होने से पूरा गांव खतरे की जद में आ गया है। कपकोट में उत्तर भारत हाइड्रो पावर की सुरंग के ऊपर भू-धंसाव और लीकेज की खबरें आने लगी हैं। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार यहां काफी मात्रा में पानी का भी रिसाव हो रहा है। रास्ते के नीचे बड़ी सी सुरंग बन गई है और वह धंसती जा रही है। इससे खारबगड़ गांव को खतरा पैदा हो गया है। इस गांव में करीब 60 परिवार रहते हैं, जो भू-धंसाव के कारण सहमे हुए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार टनल से पानी रिसने की दिक्कत लंबे समय से आ रही है, लेकिन सुरंग नुमा गड्ढा कुछ दिन पहले ही बना है। टनल के नीचे रेवती नदी बहती है। जमीन के भीतर बड़ी सुरंग बनने की सूचना पर ग्रामीणों का हुजूम मौके पर पहुंच गया।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने बताया कि बिजली परियोजना के टनल के ऊपर जमीन का धंसना और सुरंग का बनना चिंताजनक है। भूधंसाव की अविलंब जांच की जानी चाहिए और सुरक्षा के उपाय किए जाने चाहिए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-