Breaking News

दुखद :नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर टेलर की गला रेतकर हत्या, राजस्थान के उदयपुर की घटना

ये हैं हत्यारे

@शब्द दूत ब्यूरो (28 जून 2022)

कन्हैयालाल को नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। उदयपुर राजस्थान में हुई इस घटना के बाद वहाँ हिंदू संगठनों में उबाल है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर दुख जताते हुए लोगों से शांति की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया कि घटना में शामिल अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा। उधर हत्या करने वालों ने हत्या के बाद एक वीडियो भी जारी किया।

जानकारी के अनुसार उदयपुर में भूतमहल के पास कन्हैया लाल की सुप्रीम टेलर्स नाम से दुकान है। आज दोपहर करीब 2.30 बजे रियाज अख्तरी और गॉस मोहम्मद तलवार और चाकुओं के साथ उनकी दुकान पर आए और दिन भर उनका गला रेत कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने उदयपुर में विरोध प्रदर्शन किया।

हत्यारे  कन्हैया लाल की दुकान में नाप के बहाने घुसे। नाप लेने के बाद  उन्होंने  कन्हैया लाल पर हमला चाकू तलवारों से हमला कर उसे मार डाला। किया और उसे मार डाला। हत्या के बाद आरोपी ने ‘सर तन से जुदा’ का नारा भी लगाया। कन्हैया लाल की हत्या के आरोपियों में से एक रियाद माना जा रहा है। पुलिस अभी तक दोनों आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है और हमलावरों पर नकेल कसने की बात चल रही है। हत्या का कारण यह बताया गया कि कन्हैयालाल ने नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट  किया था। पोस्ट करने के बाद से ही कन्हैयालाल को धमकियां मिल रही थीं।

दुकानदार की हत्या के बाद हिंदू संगठनों ने इस घटना का विरोध करना शुरू कर दिया। इस बीच, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, “उदयपुर में एक युवक की निर्मम हत्या की निंदा करता हूं। इस घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपराध की तह तक जाएगी। मैं सभी पक्षों से शांत रहने का आग्रह करता हूं। इस तरह के जघन्य अपराध में शामिल सभी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करने का अनुरोध किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-