Breaking News

काशीपुर :क्लीन एंड ग्रीन ने लगाये स्टेशन रोड पर नये पौधे

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जून 2022)

काशीपुर । क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर (रजि) की ओर से आज स्टेशन रोड पर लगे डिवाइडर पर मृत हो चुके पौधों के स्थान पर नये पौधे लगाये गये। संस्था ने बरसात के मौसम को देखते हुए आज दोपहर तपती गर्मी में भी  ट्रैफिक के बीच में खड़े होकर लगातार मेहनत की।

इस दौरान लगभग सारे पौधे बदल दिए गए। प्रदेश अध्यक्ष विक्की राजकुमार सौदा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष सपरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष भरत बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, जिला संयुक्त सचिव आनंद कुमार, महानगर उपाध्यक्ष अवनीश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला पूजा अरोड़ा विर्क, चंद्रशेखर प्रजापति उपस्थित रहे। पुष्प अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल, बाबू लोहे वालों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। संस्था द्वारा उनका आभार प्रकट किया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :चैती मेले में पहली बार चंपावत की बाल मिठाई और लोहाघाट की पारंपरिक कढ़ाही का संगम, स्थानीय उत्पादों को मिला खास मंच, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेला काशीपुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-