Breaking News

उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश से राहत, ऊधमसिंहनगर के लोगों को अभी झेलना पड़ सकता है गर्मी का प्रकोप, जानिये मौसम का हाल

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जून 2022)

राज्य के कई स्थानों पर आज झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया लेकिन मैदानी इलाकों में ऊधमसिंहनगर जनपद को आज भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। हालांकि 28 जून से राज्य के पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

आज देहरादून चमोली, मसूरी में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। अगले एक दो दिन में नैनीताल चंपावत, कोटद्वार व पिथौरागढ में बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर जताई गई है लेकिन ऊधमसिंहनगर को लेकर कोई अपडेट नहीं है। इससे लगता है कि ऊधमसिंहनगर के लोगों को अभी और गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। कुछ जगहों पर जरूर बारिश से राहत की उम्मीद है। अगले 24 घंटों में मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, अगले चौबीस घंटे में बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग भारी बारिश की संभावना है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-