Breaking News

प्रधानमंत्री का उत्तराखंड प्रेम सिर्फ टोपी पहनने तक ही सीमित: हरीश रावत

@शब्द दूत ब्यूरो (25 जून, 2022)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने जीएसटी और टिहरी डैम में उत्तराखंड की हिस्सेदारी पर सवाल उठाए।

सोशल मीडिया पर हरीश रावत ने लिखा “राज्य के माननीय मुख्यमंत्री ने दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री जी के सम्मुख और अन्य मंत्रीगणों के सम्मुख भी राज्य के हित के कुछ गंभीर प्रश्नों को उठाया है। उनमें दो प्रश्नों पर हम सबकी सद्भावनाएं भी उनके साथ हैं।”

उन्होनें कहा, “पहली मांग, GST लागू होने के बाद जिन राज्यों को नुकसान हुआ, उनमें से एक उत्तराखंड राज्य भी है जिनका हिस्सा कम हुआ तो उनको क्षतिपूर्ति देने की समयावधि समाप्त हो रही है उसको बढ़ाया जाना चाहिए। कम से कम दस साल।”

हरीश रावत ने आगे लिखा “दूसरी मांग जो उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी के सम्मुख रखी है कि हमको हमारा हक़ मिल जाए। टिहरी डैम क्योंकि हमारी धरती पर बना है और यदि अविभाजित उत्तर प्रदेश का रूपया लगा है तो उसका अर्थ यह नहीं है कि अविभाजित उत्तर प्रदेश अनंत काल तक जो 25 प्रतिशत शेयर है टिहरी डैम में उनका वो उनको ही मिलता रहे, यह कानूनन अब उत्तराखंड को मिलना चाहिए।”

उन्होनें कहा, “मुख्यमंत्री जी यह गलती कर चुके हैं परिसम्पतियों के बंटवारे को लेकर के उत्तर प्रदेश को यह वचन दे चुके हैं कि जिस कोर्ट में परिसम्पतियों को लेकर लंबित मामले हैं, उनको वापस ले लिया जायेगा अन्यथा न्यायालय से भी हमारे पक्ष में ही फैसला होता।”

हरीश रावत ने लिखा “अच्छा है, प्रधानमंत्री जी यह फैसला कर दें, टिहरी डैम में जो हिस्सा इस समय उत्तर प्रदेश को जा रहा है, वह हिस्सा भी हमको मिलना चाहिए। देखते हैं, प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड प्रेम केवल हमारी टोपी पहनना और चंद गढ़वाली और कुमाऊंनी के शब्द बोलने तक सीमित है या इन बुनियादी सवालों पर वो हमारे पक्ष में खड़े होते हैं।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-