@शब्द दूत ब्यूरो (21 जून, 2022)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों को नियुक्त कर दिया है। अब जल्द ही जिला योजना की बैठकें भी होंगी और जिला योजना के तहत काम शुरू होंगे। बता दें कि नई सरकार के गठन के बाद से ही जिला योजना की बैठकें नहीं हो पा रही थी और ना ही जिला योजना का बजट खर्च हो पा रहा था। जिसकी वजह से जिलों की विकास योजनाएं भी अटकी पड़ी थीं। सीएम की घोषणा के बाद नियोजन सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
इस क्रम में सतपाल महाराज को हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि प्रेमचंद अग्रवाल को उत्तरकाशी और टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और चमोली जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
सुबोध उनियाल को देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार रेखा आर्य को नैनीताल और चंपावत की जिम्मेदारी दी गई है। चंदन राम दास पिथौरागढ़ और पौड़ी की जिम्मेदारी संभालेंगे जबकि सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

