Breaking News

हेमकुंड साहिब यात्रा: बर्फबारी के चलते गोविंदघाट और घांघरिया में रोके गए साढ़े सात हजार तीर्थयात्री

@शब्द दूत ब्यूरो (20 जून, 2022)

हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी होने के चलते यात्रा पर ब्रेक लग गया। पिछले दो दिनों से मौसम खराब होने और ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने से हेमकुंड साहिब में भी एक फिट से अधिक बर्फ गिर चुकी है। गोविंदघाट और घांघरिया में साढे़ सात हजार तीर्थयात्री को रोका गया है। प्रदेश में बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्री-पर्यटकों से पहले ही सतर्क रहने की अपील की है।

प्रदेश में बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्री-पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है। कहा है कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) में बने कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1364 या मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मौसम व मार्गों की पूर्ण जानकारी लेने और पंजीकरण कराने के बाद ही उत्तराखंड आएं।

बता दें कि मौसम विभाग ने चारधाम समेत अनेक जिलों में बारिश या भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके साथ ही भारी बारिश के आसार वाले जिलों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने, नदी-नालों में पानी बढ़ने आदि की चेतावनी जारी की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-