Breaking News

काशीपुर :सुरेश शर्मा पुन: लायंस क्लब के अध्यक्ष चुने गए

@शब्द दूत ब्यूरो (20 जून 2022)

काशीपुर । लायंस क्लब काशीपुर सिटी के वर्तमान अध्यक्ष सुरेश शर्मा वर्ष 2022-2023 के लिए भी दुबारा अध्यक्ष चुने गए। क्लब की नमिनेशन कमेटी ने उनके दुबारा अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव लायंस क्लब काशीपुर सिटी की बोर्ड मीटिंग में रखा जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बोर्ड मीटिंग के बाद सोशल मीटिंग में भी उनके नाम का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया।

श्री शर्मा वर्ष 2016-17 में भी क्लब के सेक्रेट्री रह चूके है उन्होने अपने सेक्रेट्री के कार्यकाल में लखनऊ मंडल में क्लब के बेस्ट सेक्रेट्री का अवॉर्ड जीता इसके अलावा क्लब का मल्टीपल एवं इंटरनैशनल अवॉर्ड भी जीता था।

उन्हें दुबारा अध्यक्ष चुने जाने पर लायंस क्लब के डिस्ट्रीक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी स्वतंत्र मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष महेश वर्मा, सचिव हरिओम तोमर ,कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह,समर पाल सिंह ग्रेवाल, शेरजंग सिंह धालीवाल, सुखविंदर सिंह, सतविंदर सिंह, अमरीक सिंह, जगतार सिंह ढिल्लो, बलदेव सिंह, इंदर सिंह, आनंद सक्सेना, संजय राय, सुशील मदान, बलजिंदर सिंह, सुरेन्द्र कुमार बाटला, मधु मेहरोत्रा, रंजीत कौर आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है। हरिओम तोमर सचिव, जसबीर सिंह ट्रेजरार चुने गए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-