Breaking News

काशीपुर :महिला से चेन स्नैचिंग कर भागे आरोपी समेत दो गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (19 जून 2022)

काशीपुर । गिरीताल क्षेत्र में पूजा करने जा रही बुजुर्ग महिला के गले से बीते रोज चेन छीनकर भागे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रेमरानी भवन गिरीताल निवासी मनीष श्रीवास्तव की मां 18 जून की सुबह पूजा करने के जा रही थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें जोर से धक्का दिया और गले में पहनी सोने की चेन लूट कर भाग गया। मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।

शहर के पॉश इलाके में हुई  चेन लूट को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल एवं उसके आसपास के करीब 30 सीसीटीवी कैमरे खंगाले।  आज प्रातः पुलिस ने बलदेव सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी वार्ड नंबर 2 दुर्गा कॉलोनी थाना आईटीआई जनपद उधम सिंह नगर, सुरजीत कुमार मिस्त्री पुत्र अनिल कुमार मिस्त्री निवासी सैनिक कॉलोनी निजड़ा फार्म थाना आईटीआई जनपद उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए अभियुक्त सुरजीत कुमार एवं बलदेव सिंह को वादी मुकदमा के लूटी हुई सोने की चैन के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के कब्जे से एक-एक अदद नाजायज चाकू भी बरामद हुआ।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से स्मैक के नशे की गिरफ्त में है तथा अपने नशे की लत को पूरा करने के लिये वह जेब खर्चे के लिये छिनौती एवम चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इससे पूर्व भी दोनों अभियुक्त चोरी में थाना आईटीआई से जेल जा चुके हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-