Breaking News

भाजपा में शामिल होने के बाद काशीपुर पहुंचे दीपक बाली का हुआ जोरदार स्वागत

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2022)

काशीपुर । आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए दीपक बाली का उनके गृह नगर काशीपुर में पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया गया।

दीपक बाली ने 13 जून को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था और वह 14 जून को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। देहरादून में विधानसभा सत्र के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अनेक वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक शानदार समारोह में दीपक बाली को भाजपा की सदस्यता दिलाई थी । दीपक बाली के भाजपा में शामिल होने के कार्यक्रम को स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी लाइव देखा था ।

भाजपा में शामिल होने के बाद आज अपने गृह नगर पहुंचे दीपक बाली का विभिन्न स्थानों पर शानदार स्वागत किया गया । नगर में प्रवेश करते ही ढेला नदी के निकट संजीवनी अस्पताल पर वहां के प्रबंधकों मुकेश चावला, मनीष चावला एवं राज गुंबर सहित सैकड़ों लोगों ने जोरदार स्वागत किया ।वहीं रेलवे स्टेशन रोड स्थित भाजपा नेता पुष्प अग्रवाल बल्लू के संस्थान पर नगर के सैकड़ों गणमान्य लोगों व्यवसायियों एवं उद्यमियों द्वारा दीपक बाली का  जोरदार स्वागत किया गया।

अपने स्वागत से अभिभूत दीपक बाली ने काशीपुर की महान जनता का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका जो शानदार स्वागत आज किया गया है उसे वे कभी नहीं भूल सकते और काशीपुर के विकास के लिए उनसे जो भी संभव होगा दिन रात मेहनत करके काशीपुर को विकास के रास्ते पर लाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि काशीपुर की महान जनता के लिए उनके दरवाजे दिन रात खुले रहेंगे।

बाद में यहां के बाद दीपक बाली का नगर के महाराणा प्रताप चौक पर सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया । पूरे शहर को फ्लेक्सियों से सजा दिया गया । सेठी टायर संस्थान पर भी श्री बाली का स्वागत किया गया।

उसके बाद श्री बाली ने जब छोटे गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका तो उन्हें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

स्वागत कार्यक्रमों में मीडिया सेंटर के अध्यक्ष विक्टर सेठी जसपाल सिंह चड्डा, अनिल डाबर, पंकज टंडन, अमन बाली, हर्ष बाली, जसवीर सिंह सैनी, उषा खोखर, प्राची अग्रवाल,  प्रतीक अग्रवाल, पार्षद विजय बॉबी, महेंद्र खुराना, पूर्व सभासद राधेश्याम प्रजापति, अमित सक्सेना, पवित्र शर्मा, अभिताभ सक्सेना, बलविंदर सिंह संटू, विकास शर्मा, जुगनू त्यागी, मनीष श्रीवास्तव, मनोज कौशिक, संजय चतुर्वेदी, जसपाल सिंह टिल्लू, स्वतंत्र पैगिया, सुनील बब्बर, हर्ष बब्बर, सुधीर, डॉ विजय शर्मा, पूर्व तहसीलदार मनोरथ लखचोरा, नील कमल शर्मा, लक्की माहेश्वरी, साहब सिंह, दिनेश सिंह, नेगी निकुंज अग्रवाल, समीर चतुर्वेदी, एडवोकेट श्वेता सिंह, ईश्वर गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, मुकेश पाहवा, नवनीत मणि त्रिपाठी, संजीव शर्मा, मनदीप सिंह सेठी, भूपेंद्र सिंह सेठी अजय शर्मा मोहित चौहान व राधा चौहान सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-