Breaking News

काशीपुर :”जब पेड़ कातर स्वर में बोल उठे! ‘भैय्या.., दीदी हमें बचा लो, हम निर्दोष हैं, नन्हे बच्चों ने दी श्रद्धांजलि, चिपको आंदोलन की चेतावनी

@शब्द दूत ब्यूरो (15 जून 2022)

काशीपुर में अपने साथी पेड़ों की हत्या के बाद बचे पेड़ कातर स्वर में पुकार रहे हैं। भैय्या.. दीदी मुझे बचा लो, मैं निर्दोष हूँ।

गिरीताल पर नगर निगम के ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के लिये काटे जा रहे पेड़ों की आवाज बनकर नन्हे मुन्ने बच्चे और तमाम लोगों ने बीती शाम तीन पेड़ों के कटने के बाद श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान वहाँ पहुंचे छोटे छोटे बच्चों ने चिपको आंदोलन चलाने की चेतावनी नगर निगम को दी है।  बच्चों ने दीप जलाकर शनिवार को काटे गये तीन पेड़ों को श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने निगम से अपील की है कि हरे पेड़ो को न काटा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गिरीताल क्षेत्र के अन्य पेड़ों को काटा गया तो हम बच्चे चिपको आंदोलन चलाएंगे।

कु०कोमल रिखाडी ने कहा कि पेड़ कटने से प्रदूषण बढ़ जाएगा। हमारा स्वास्थ्य इन्ही पेड़ों से स्वस्थ रहेगा। वहां गार्गी शर्मा ,प्रतिका शर्मा,धैर्य शर्मा ने कहा जैसे दिल्ली में गर्मी बढ़ती जा रही है। वैसे ही यहां का तापमान भी बढ़ रहा है ओर धूल से परेशानी बढ़ रही है।

श्रद्धांजलि सभा में अविरल,अविक्षा, खुशबू,आदर्श सिद्धार्थ, भूमि,शुभी प्रजापति,काजल पाल, सृष्टि के अलावा तुलाराम चौहान, अश्वनी शर्मा,शालिनी शर्मा विशाल,शर्मा,ओमप्रकाश विश्नोई,निकुंज भावना रेखाडी ,रिद्धि रिखाडी,दक्ष चौहान,शिवानी रावत,स्वीटी वनकोटी आद उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-